1310 बच्चों को खिलाई एलबेंडाजॉल की टैबलेट
पानीपत/सनौली | पानीपतके मॉडल टाउन स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी मनदीप सिंह ने बताया कि 6 से 19 वर्ष तक 1310 बच्चों को एलबेंडाजॉल की टैबलेट खिलाई गई। इससे शरीर स्वस्थ निरोग रहेगा। इससे खून की कमी दूर होगी बच्चों की पाचन शक्ति भी मजबूत होगी। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या विभा वत्स, देवेंद्र अन्य टीचर्स मौजूद रहे।
वहीं,सनौली क्षेत्र मेंसरकारी निजी स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाई गई। सरकारी स्कूल में बच्चों को एलबेंडाजॉल की दवा दे रहे डॉ. सुदेशपाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कृमि मुक्त दिवस मनाया जा रहा है।
पानीपत. विद्यार्थियोंको सरकारी स्कूल में एलबंेडाजॉल की गोली खिलाते हुए।