वार्षिकोत्सव मनाया
पानीपत | आईबीएलपब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव से मनाया गया। मुख्य अतिथि गायत्री अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, राजस्थानी नृत्य, सामूहिक गायन, गजल, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन विनीता लूथरा ने किया।