पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा दूर होगा तो कच्चा घर पक्का होगा : इंद्रेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसएसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि समाज से नशा दूर होगा ताे कच्चा घर पक्का बनेगा। घरों में खुशहाली आएगी। घर उजड़ने से बचेगा। एसडी मॉडर्न सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि इंद्रेश ने सफाई की अपील की और नारी का सम्मान करने का आह्वान किया।

स्कूल के बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी के जीवन में बहुत सी जिज्ञासाएं होती हैं। उसे विभिन्न सवालों के जवाब और समस्याओं के हल ढूंढने होते हैं। यदि गुस्से, नफरत, स्वार्थ और बदले के भाव से प्रश्नों और समस्याओं के हल ढूंढेंगे तो उत्तर नहीं मिलते। यदि भगवान में विश्वास है तो उत्तर मिलता है।

पानीपत. कार्यक्रममें दीप प्रज्वलित करते इंद्रेश कुमार अन्य।

खबरें और भी हैं...