पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत|यूथ वीरांगनाएंसंस्था द्वारा तहसील कैंप स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष बृज बाला ने स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर युवा पीढ़ी दिशाहीन हो गई है। रेनू चावला ने बच्चों से इस बारे में कुछ सवाल भी पूछे। उन्होंने बच्चों को नशा करने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका ने सेमीनार की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, अध्यापकगण सहित यूथ वीरांगना लीना, संध्या, नेहा कथूरिया, आशा आदि मौजूद रहे।

पानीपत. नशेके खिलाफ शपथ लेती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...