‘एक नई सीख, एक नया विश्वास’ पर सेमिनार एसडी कॉलेज में 13 को
पानीपत | जहांएक ओर हम महिला सशक्तीकरण की बात करते है, वहीं एक दूसरी ओर महिलाओं एवं बेटियों में अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी का अभाव दिखता है। अधिकारों की जानकारी के अभाव में महिलाएं अत्याचारों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती हैं। दैनिक भास्कर महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उनके अधिकारों की जानकारी एवं जागरूक करने के लिए 13 फरवरी को महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सेमिनार आयोजित करेगा। जो एसडी पीजी कॉलेज में दोपहर 1:30 बजे होगा। सेमिनार को एडवोकेट पूजा गुगलिया संबोधित करेंगी। यह सेमिनार केवल महिलाएं के लिए ही है।