पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कला परिषद के पद बंटते ही विवाद शुरू, मुख्य सलाहकार नाखुश

कला परिषद के पद बंटते ही विवाद शुरू, मुख्य सलाहकार नाखुश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अािधकािरक सूचना नहीं

मुझे नवंबर से पता है

इन्हें भी मिले पद

भास्कर न्यूज | पानीपत/ चंडीगढ़/ गुड़गांव

कलाऔर कलाकारों को बढ़ावा देने का जिम्मा संभालने वाली हरियाणा कला परिषद के जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियों को लेकर बुधवार को उहापोह की स्थिति बन गई। रोडवेज में ऑडिटर रंगकर्मी सुदेश शर्मा को वाइस चेयरमैन, आरएसएस से जुड़े अजय सिंघल को निदेशक और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पर गाने को लेकर सुर्खियों में आए जयभगवान उर्फ रॉकी मित्तल को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर (मैक) कुरुक्षेत्र का चीफ एडवाइजर बनाए जाने की चर्चा हुई तो इन्हें बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा।

हालांकि सरकारी तौर पर देर शाम इन नियुक्तियों की सूचना जारी हुई, लेकिन विवाद सुबह से चल पड़ा था। रॉकी मित्तल ने इस पद को अपने ‘कद’ से छोटा बताते हुए खुलकर विरोध जताने की बात भी कह दी। वहीं, पता चला कि सिंघल तो नवंबर में ही अपने फेसबुक पर अपना स्टेटस बतौर निदेशक अपडेट कर चुके थे और दो बार परिषद के कार्यालय में चक्कर भी काट गए थे। विवाद और विरोध शुरू हुआ तो सरकारी अफसर भी कन्नी काटने लगे। सूचना जनसंपर्क एवं सास्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल से भास्कर ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे सीएम के साथ चेन्नई में हैं। उन्हें इन नियुक्तियों की कोई जानकारी नहीं है। इधर, सीएमओ के सूत्रों के मुताबिक हरियाणा निवेशक सम्मेलन के लिए चेन्नई में न्योता देने जाने से दो दिन पहले सीएम ने इन नियुक्तियों की फाइल क्लियर कर दी थी, लेकिन घोषणा नहीं की थी।

महेंद्रगढ़ के महेश जोशी को मैक का अतिरिक्त मुख्य सलाहकार बनाया है। रोहतक के शीशपाल सिंह, गुड़गांव के संजय भसीन, अम्बाला के नागेंद्र शर्मा, भिवानी के वीरपाल सिंह राजपूत, झज्जर के विकास पहासौर और रेवाड़ी के विपिन सुनेजा को कला परिषद का सदस्य बनाया गया है। सांस्कृतिक मामले के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्य सचिव, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के निदेशक और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर इलाहाबाद के निदेशक भी परिषद के सदस्य होंगे।

अजय सिंघल निदेशक

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के हैं और अब गुड़गांव में रहते हैं। संस्कार भारती के उत्तर क्षेत्र के संयोजक हैं। सिंघल ढाई महीने से कला परिषद के निदेशक की गरिमा के साथ कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। इसी नाते कई संस्थाओं ने अभिनंदन भी किए। -सिंघलकहते हैं, नियुक्ति के संबंध में 22 नंबर की रात को सीएम के निजी सचिव ने फोन पर सूचना दी थी। चुनाव आचार संहिता के चलते अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी।

रॉकी मित्तल मुख्य सलाहकार

मैं तो सीएम से मिलूंगा

कैथलके हैं। लोकसभा चुनाव में देशभर में नरेंद्र मोदी की सभाओं में ‘मोदी बनेगा पीएम’ गाना गाया। मोदी पर 40 गाने लिखे और करीब तीन लाख सीडी बांटी। प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने के प्रचार में शामिल गीत ‘म्हारा सीएम घणा स्याणा’ रॉकी का है। -कहतेहैं-अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली लेकिन यह पद मजाक जैसा है। कुरुक्षेत्र तक नहीं सिमटना चाहता। सीएम से मिलकर अपनी बात रखूंगा।

सुरेश शर्मा वाइस चेयरमैन

मूलरूप से अम्बाला के बीसी बाजार के रहने वाले हैं। रोडवेज में ऑडिटर के पद पर रहे। चंडीगढ़ में जाने माने रंगकर्मी है। थियेटर फॉर थियेटर ग्रुप चलाते हैं। पांच हजार से ज्यादा नाटकों का मंचन किया है। उनके निर्देशन में कोर्ट मार्शल का पांच सौ से ज्यादा बार मंचन हुआ। पंजाब संगीत नाट्य अकादमी के सचिव भी हैं। -शर्मा कहतेहैं कि नियुक्ति की बाबत उन्हें जानकारी मिली है लेकिन सरकार की ओर से विधिवत सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...