पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ट्यूबवेल धांधली में एक्सईएन पब्लिक हेल्थ का तबादला

ट्यूबवेल धांधली में एक्सईएन पब्लिक हेल्थ का तबादला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सांसदके कोटे से शहर में लगने वाले ट्यूबवेल में धांधली के मामले में जलापूर्ति विभाग के एक्सईएन रमेश कुमार का तबादला अंबाला कर दिया गया है। इनके स्थान पर पंचकूला से राजेश कौशिक को यहां एक्सईएन लगाया गया है। राजेश कौशिक यहां नगर निगम में एक्सईएन रह चुके हैं। बाद में उन्हें पंचकूला पब्लिक हेल्थ भेज दिया गया था। ट्यूबवेल लगवाने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में घटिया क्वालिटी लगाने का खुलासा हुआ था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी समीरपाल सरो ने जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार से एक्सईएन, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर और इससे संबंधित सभी अफसरों के निलंबन की सिफारिश की थी। इसके ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड की श्रेणी में डालने के साथ ही एफआईआर की बात कही गई। अब एक्सईएन का तबादला कर दिया गया है। सांसद निधि से शहर में 14 ट्यूबवेल लगने थे, लेकिन मिलीभगत कर इसे पहले तो सबमर्सिबल कर दिया गया। फिर घटिया क्वालिटी लगाने लगे। 13 दिसंबर को भास्कर ने गोस अली में घटिया क्वालिटी का सबमर्सिबल लगाने की खबर छापी थी।

भास्कर ने उजागर किया था मामला

खबरें और भी हैं...