जारी रहेगा बदलाव
फरवरी के कृषि कार्य
कृषि कुंभ 20 फरवरी से
सूप पीने के ये हैं फायदे
टमाटर हुआ सस्ता
पानीपत | उत्तरप्रदेशके मुज्फरनगर में 20, 21, 22 फरवरी को कृषि कुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विशाल मेले में देशभर के पशुपालक वैज्ञानिक भाग लेंगे। अाईसीएआर की आेर से आयोजित इस कृषि कुंभ में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल की ओर से डेयरी मेला लगाया जाएगा।
} खेतों में भिण्डी, तोरई, कद्दुू, लौकी, चौलाई और मूली की बिजाई कर सिंचाई करें।
} सूर्यमुखी खेत में निदाई करें।
} असिंचित क्षेत्रों में सरसों की कटाई का समय है। अतः फसल को समय पर काट लें।
} गन्ने के स्वस्थ बीज का चुनाव कर बीजोपचार करें।
} बरसीम की कटाई 20 से 25 दिनों के अन्तर में करें।
} सरसों, अलसी यदि पकने लगे हों तो उन्हें काट सकते हैं। यदि देर हो गई तो ज्यादा पक जायेगा और बीज छिटकने लगेंगे।
} प्याज और लहसुन के खेतों में गुड़ाई के बाद मिट्टी चढ़ाएं।
} देरी से बोई गई मटर की फसल में फली आने पर सिंचाई करें। अगेती फसल की समय पर कटाई करें।
} भोजन के कुछ समय पहले सूप पीने से भूख बढ़ती है। जिस खाद्य पदार्थ से सूप बनता है, उसका पोषण सूप में होता है।
} सूप शरीर से कमजोरी दूर करता है। सर्दी-जुकाम से लड़ने में भी मदद करता है।
} सूप आसानी से पच जाता है। पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है।
} सूप शरीर को ऊर्जा देता है। इससे धीरे-धीरे ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
} बुखार से शरीर डिहाइड्रेट होने पर सूप का सेवन करने से शरीर में पानी और पोषक तत्व प्रवेश करते हैं।
} वजन कम करना चाहते हैं तो सूप सबसे बेहतर उपाय है। इसमें फाइबर और पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं।
email :
editorharyana@dbcorp.in
09671717000
09416059606
व्हाट्सएप
पता : दैनिकभास्कर
स्टेटऑफिस, प्लाॅट न. 42-43, सेक्टर-29, हुडा, पानीपत (हरियाणा), फोन : (0180) 3988884 फैक्स: 3985822
यदि आपके पास खेती से संबंधित कोई रोचक फोटो है या जानकारी है तो हमें जरूर बताएं।