युवा संसद में महंगाई, भ्रष्टाचार पर विपक्ष के बीच घिरी सरकार
विद्यार्थियोंकी युवा संसद में भी सत्ता पक्ष की सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार किसानों की समस्याओं समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष के बीच घिरी नजर आई। कई समस्याओं को तो सरकार के मंत्रियों ने भी स्वीकारा। मंत्रियों ने व्यवस्थाओं में कुछ सुधार होने कुछ के लिए समय लगने की बात कही। युवा संसद में बैठे मंत्री राजनेता दिल्ली के संसद भवन में बैठने वाले असली तो नहीं थे लेकिन इनके सवाल-जवाब, कार्यप्रणाली और हंगामा दिल्ली संसद की कार्यप्रणाली दर्शा रहा था।
ददलाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक प्रवीन कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से एससीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक टीम में एससीईआरटी गुड़गांव की संयुक्त निदेशक किरणमयी, विषय विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र डबास, जयभगवान यादव एचओडीपीईएसी सुमिता रांगी पहुंचीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पानीपत के पूर्व प्रिंसिपल रामपाल ने की। नेहा शर्मा सुषमा रानी को बेस्ट वक्ता चुना गया।
येरहे मौजूद
इसअवसर पर सतपाल बिडडू, सुषमा कुश, प्रमोद शर्मा, गुरचरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, राममेहर सिंह, महेंद्र धीमान, तेजबीर सिंह, नीलम, पंकज कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र रोहिला, प्रिंसिपल दलबीर सिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सुशील, रामकरण, अनीता अमिता मौजूद रहीं।
इस तरह चली संसद की कार्यवाही
संसदकी कार्यवाही सुबह 11:30 बजे शुरू हुई। इसमें सबसे पहले निर्णायक मंडल उनके साथ ही मंत्री मंडल विपक्ष पहुंचा। संसद में पहुंचने से पहले सभी की गेट पर मेडल डिटेक्टर से जांच हुई। संसद में प्रवेश करने वे पहले मीडिया के सवालों के घेरे में भी सत्तापक्ष विपक्ष घिरा। सभी को एंट्री पास दिए गए। संसद अध्यक्ष बनी नेहा राह ने सदन की कार्यवाही करने की अनुमति प्रदान की। नव नियुक्त मंत्रियों ने अपने पद गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद संसद अध्यक्ष मार्शल को कहा एजेंडे प्रश्नों की सूची बांटें।
{सवाल : विपक्षमंत्री बनी कुमारी मीनू ने कहा कि गृह मंत्री देश की जनता को बताएं कि सीमा पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटनाएं करा रहा है। पठानकोट एयरफोर्स हमला, कुपवाड़ा असम हमला के बाद भी सरकार मौन क्यों बैठी है।
जवाब:गृहमंत्री ज्योति रानी ने कहा कि भारत का पाकिस्तान की ओर ढीला रवैया नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी तरह पीछे नहीं हटेंगे।
{सवाल:विपक्षनेता जय कुमार ने कहा कि कृषि मंत्री बताए कि आज किसान ऋण में दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।
जवाब:कृषिमंत्री साहिल कुमार जवाब दिया कि किसानों की आत्महत्या करने के पीछे कारण मात्र ऋण नहीं है। घरेलू कलह तनाव भी कारण बन रहे हैं।
{सवाल:विपक्षकी ओर से रजनी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की क्या कार्यवाही है।
जवाब:प्रधानमंत्रीबनी नेहा शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार में कमी आई है। 10 देशों से जुड़ी करप्शन पर्सेप्शन इंडक्शन-2015 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 9 पायदान नीचे आया है।