पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सेक्टर 6 रेलवे फाटक पर बसों को नहीं मिला रास्ता, पैदल लाइन पार कर घर पहुंचे बच्चे

सेक्टर-6 रेलवे फाटक पर बसों को नहीं मिला रास्ता, पैदल लाइन पार कर घर पहुंचे बच्चे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाला-दिल्लीरेलमार्ग पर सेक्टर-6 रेलवे फाटक से गुजरने के लिए स्कूली बसों को रास्ता नहीं मिला। बच्चों को वार्ड-24 में पड़ने वाली कॉलोनियों में मजबूरीवश पैदल चलकर ही रेलवे लाइन पार करनी पड़ी।

वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्ट ने बताया कि सेक्टरवासी बेशक से अपने घरों वाले क्षेत्र में पड़ने वाली सड़कों वाहनों की एंट्री बंद कर दे, लेकिन मुख्य सड़क से एंट्री बंद करना गलत है। सेक्टर-11/12, सेक्टर-24 या सेक्टर-25 किसी का भी उदाहरण देखें, मुख्य सड़कों पर कहीं भी एंट्री बंद नहीं है। फिर सेक्टर-6 में ही क्यों ऐसा हुआ। सिद्धार्थ नगर कॉलोनीवासी राम सिंह, ईश्वर, राम सिंह सुरेंद्र पांचाल ने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय बड़ों की तरह ज्यादा ध्यान नहीं देते। बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका है। वहीं सेक्टरवासी रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके त्यागी सचिव अशोक नारंग का कहना है कि भारी वाहन गुजरने से सेक्टरवासियों को परेशानी होती है।

सभी का ध्यान रखेंगे: ईओ

^आजमैं किसी कारण से शहर से बाहर था। इस बारे में जो भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, वह बुधवार को ही होंगे। सेक्टरवासियों वार्ड-24 वासियों में सभी की मांगों का ध्यान रखा जाएगा।\\\' -विकासढांडा, ईओ, हुडा, पानीपत

पानीपत . ट्रेनके गुजरने के बाद घर जाने के लिए खड़े हरिनगर के बच्चे।

खबरें और भी हैं...