पोस्को एक्ट विषय पर दी जानकारी
इसराना | राजकीयकन्या स्कूल नौल्था राजकीय स्कूल डाहर में जिला बाल संरक्षण समिति पानीपत के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें मुख्य वक्ता जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने छात्राओं को पोस्को एक्ट, बाल अधिकार, जेजे एक्ट एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जानकारी दी। अध्यक्षता बीईओ कौशल्या आर्य ने की। इस मौके पर प्रदीप मलिक. बीआरपी सुशील कुमार, प्राचार्या सुमन अलाबादी, सुनील, सुशील कुमार, शीनू कुमार, पूनम, रविंद्र मौजूद रहे।