पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पानीपत कोर्ट पहुंचा नारायण साईं, परिसर को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, समर्थक गाड़ी के पीछे दौड़े

पानीपत कोर्ट पहुंचा नारायण साईं, परिसर को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, समर्थक गाड़ी के पीछे दौड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनापूर्व सूचना के अचानक मंगलवार को पानीपत लाए गए नारायण साईं को लेकर हर कोई हैरान था। बिना कोर्ट आदेश के करनाल जेल में इंट्री नहीं मिली। इस पर जिला पुलिस और गुजरात पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई। दोपहर तीन बजे साईं काे करनाल से वापस पानीपत कोर्ट में लाकर पेश किया गया। तारीख से एक दिन पहले पेश होने और हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की 15 तारीख तय करने के चलते यहां कोर्ट की प्रक्रिया में डेढ़ घंटा लगा। कोर्ट परिसर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया। समर्थक और बाहरी किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया। पेशी के बाद पानीपत पुलिस की गाड़ी में बैठाकर ले जाए गए नारायण साईं पर समर्थकों ने कोर्ट के बाहर रास्ते पर फूल बरसाए। निकलने के बाद गाड़ी की जमीन की मिट्टी को माथे पर लगाया।

गुजरात पुलिस मिनी बस में सड़क के रास्ते नारायण साईं को पानीपत में लेकर आई। जिला कोर्ट ने 10 फरवरी को पेश होने का प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। सूरत से करीब 1500 किलोमीटर दूरी होने के कारण पहुंचने में देरी हो इसके लिए गुजरात पुलिस एक दिन पहले ही साईं को लेकर चल पड़ी। उन्हें लेकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि पूर्व संध्या को पहुंचने पर आसानी से अगले दिन कोर्ट में पेश हो सकेंगे। यहां पहुंचे तो परेशानी बढ़ गई। वे तो इस तैयारी से आए थे कि साईं को पेश कर वापस सूरत ले जाना है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में करनाल जेल भेज दिया। लगातार लंबा सफर चलने के कारण मंगलवार रात को गुजरात पुलिस पानीपत में ही किसी गेस्ट हाउस रुकी।

प्रोडक्शनवारंट की हाईकोर्ट में सुनवाई 15 फरवरी को

10फरवरी को पेश होने के प्रोडक्शन वारंट को हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद हाईकोर्ट ने 15 फरवरी की तारीख इस पर फैसला लेने के लिए तय की हुई है। नारायण साईं को जेएमआईसी की कोर्ट में ले जाया गया तो पेशी के एक दिन पहले पहुंचने पर कोर्ट ने भी हैरानी जताई। इसके बाद हाईकोर्ट के फैसले को समझकर साईं को करनाल जेल में न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया गया। पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटा लगा। डीएसपी जोगेंद्र राठी, सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी अमित कुमार, सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर के चारों तरफ तैनात किया गया। हर बिल्डिंग और हर गेट पर पुलिस लगी रही।

जिला पुलिस की बढ़ी जिम्मेदारी

करनालजेल में साईं के पहुंचने के बाद अब उन्हें पेश करने की जिम्मेदारी पानीपत पुलिस की बन गई है। 15 फरवरी को हाईकोर्ट को फैसला देना है कि नारायण साईं की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से सूरत से ही हो या फिर सीधे कोर्ट में। 16 फरवरी को जिला कोर्ट में अगली सुनवाई है। बताया गया है कि 19 फरवरी को सूरत में भी दुष्कर्म मामले की सुनवाई की तारीख तय है। अगर सदर पुलिस को जांच तफ्तीश में नारायण साईं को शामिल करने की इजाजत मिलती है तो साईं को सूरत में पेशी पर ले जाना मुश्किल होगा।

पानीपत. नारायणसाईं के कोर्ट में पेशी के दौरान उसका दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर निकालते पुलिसकर्मी। इधर, एक झलक पाने के लिए खड़ी महिला श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...