आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
पानीपत | विभिन्नमांगों को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ता आंगनवाड़ी केंद्रों का आठ माह का बकाया करीब 31 लाख रुपए किराया देने, समय से वेतन का भुगतान करने सहित आदि मांगों को लेकर धरना दे रही हैं। लेकिन सरकार प्रशासन ने अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं की है। इस दौरान कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, मीना देवी, गीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
पानीपत. मिनीसचिवालय में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर।