पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पानीपत रिफाइनरी में बायो रिएक्टर का शुभारंभ

पानीपत रिफाइनरी में बायो रिएक्टर का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पानीपतरिफाइनरी ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक और पहल करते हुए बायो-रिएक्टर आधारित प्रणाली शुरू की है। यह प्रक्रिया इंडियन आयल के फरीदाबाद में स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र ने विकसित की, जबकि पानीपत रिफाइनरी द्वारा औद्योगिक पैमाने पर इसका विस्तार किया गया। इसका उद्‌घाटन प्रभारी कार्यकारी निदेशक विजय प्रकाश, फरीदाबाद के आरएंडडी कार्यकारी निदेशक बीपी दास ने किया। यह प्रणाली एक अधिक तीव्र, स्वच्छ प्रक्रिया है। इसमें 3-4 हफ्तों में तेल में 98-99 प्रतिशत की बचत की जा सकती है जबकि परंपरागत भूमि फार्मिंग जैव उपचार में 6-8 महीनों का समय लग जाता था। इस अवसर पर रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक बीवी रामगोपाल तकनीकी सेवा विभाग के महाप्रबंधक बीपी चक्रवर्ती के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा आरएंडडी सेंटर से वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...