श्री सनातन धर्म सभा का वार्षिक महोत्सव आज
पानीपत | श्रीसनातन धर्म सभा द्वारा बुधवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधान नरेश सिंगला ने बताया कि किले के नीचे स्थित सनातन धर्म मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा प्रांत के सह संघ चालक पवन जिंदल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।