बेहतर खेती के लिए 23 किसान सम्मानित
पानीपत | कृषिविज्ञान केंद्र, ऊझा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों से 150 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। केंद्र के प्रभारी डॉ. आजाद सिंह दहिया ने बताया कि इस केंद्र ने 9 फरवरी, 1995 को अपना काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में केंद्र को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार मिला था। स्थापना दिवस कार्यक्रम में 23 किसानों को खेती में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजबीर सिंह, प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. हरिराम, डॉ. जगत सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. इला मौजूद रहे।
सनौली. कृषिविज्ञान केंद्र में किसान को सम्मानित करते केंद्र प्रभारी डॉ. आजाद सिंह दहिया अन्य।