पानीपत| गुरुवारको हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी शहर
पानीपत| गुरुवारको हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी शहर पहुंचेंगे। इस दौरान वो जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जाएंगे। सुबह 11 बजे डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल चुलकाना रोड़ समालखा में वार्षिक खेल उत्सव में जाएंगे। इसके बाद करीब एक बजे दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।