महिला का गैस सिलेंडर ले गए युवक, पुलिस बाेली शिकायत करने की बजाय नया ले लो
पानीपत| गैसगोदाम पर गैस सिलेंडर लेने गई मनमोहन नगर की महिला को धोखा देकर दो युवक सिलेंडर चुरा ले गए। महिला ने कंट्रोल रूम पर फोन किया तो किला चौकी में जाने की नसीहत दी। महिला ने आरोप लगाए हैं कि किला चौकी में उसे कह दिया गया कि शिकायत देकर क्यों चक्कर काटते हो। उससे कार्रवाई ना करवाने की बात भी लिखवा ली। इससे अच्छा नया सिलेंडर ले लो। महिला ने एसपी को इसकी शिकायत की है। मनमोहन नगर की महिला मुकेश देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह गैस गोदाम से गैस सिलेंडर लेने गई थी।