पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • हमें रावण की सोने की लंका नहीं, भगवान राम की अयोध्या चाहिए : कप्तान सिंह

हमें रावण की सोने की लंका नहीं, भगवान राम की अयोध्या चाहिए : कप्तान सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पानीपत/समालखा

हरियाणाएवं पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि खतरे दिमाग की उपज हैं। ये खतरे, हिंसा के हो सकते हैं, प्रदूषण सहित अन्य खतरे हो सकते हैं। इसलिए मनुष्य के दिमाग को ठीक करना होगा और इसे शिक्षा से ही ठीक किया जा सकता है। जीटी रोड पुलिस लाइन के पास स्थित नवनिर्मित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सही शिक्षा दी जाए तो सारी समस्याओं का निदान हो सकता है।

चुलकाना में एक निजी शिक्षण संस्थान के वार्षिक खेल उत्सव में राज्यपाल ने कहा कि सभी पैसे के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन इससे शांति नहीं मिलेगी। हमें सोने की लंका नहीं, भगवान राम का अयोध्या चाहिए। परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया ने भी जीवन में खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सरकार अनेक काम कर रही है।

पानीपत. प्रयागस्कूल में उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोग।

सबसे अधिक अनपढ़ भारत में: भटनागर

संयुक्तराष्ट्र की शाखा यूनेस्को क्लब एंड एसोसिएशंस के महासचिव धीरेंद्र भटनागर ने कहा कि अभी भी सबसे ज्यादा अनपढ़ भारत में हैं। इसे सुधारने की जरूरत है। युद्ध रोकना है, हिंसा रोकनी है, सभ्य समाज चाहिए तो दिमाग को शांत करना होगा। भटनागर ने कहा कि अतिथियों के स्वागत में हम विश्व में अग्रणी हैं, लेकिन विदेशों हमारे प्रदूषण, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक और सड़क की चर्चा होती है। इसे ठीक करने की जरूरत है। इससे पहले प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन पवित्र कुमार, वाइस चेयरमैन डॉ. प्रियंका और प्रिंसिपल अंजु गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण से महीपाल ढांडा, समालखा से रविंद्र मच्छरौली भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पानीपत. प्रयागइंटरनेशन स्कूल में पुस्तक का विमोचन करते राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार विधायक रोहिता रेवड़ी।

खबरें और भी हैं...