बसंत पंचमी पर दिया संस्कारवान बनने का संदेश
हनुमनथप्पा की बहादुरी के बारे में बच्चों को बताया
शिक्षणसंस्थानों में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाते हुए विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने का संदेश दिया गया। मॉडल टाउन स्थित किड्जी पानीपत में विद्यार्थियों ने पीले रंग के वस्त्र पहन बसंत पंचमी उत्सव मनाया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी मां सरस्वती की वंदना करते हुए सदबुद्धि विद्या के लिए दुआएं मांगी। स्कूल प्रबंधक आशा गुप्ता ने बताया कि बच्चों के संस्कारवान बनने की यही उम्र है। आज ही के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी कारण आज के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
उड़ाई पतंग
स्कूलमें बसंत पंचमी उत्सव मनाते हुए आसमान में पतंगें उड़ाई गई। प्री नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थी पीले वस्त्र पहन कर आए। प्रिंसिपल वीके वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल
आर्यसमाज बड़ा बाजार की ओर से स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूल में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
नारी कल्याण समिति
समितिकी ओर से एक निजी होटल में बसंत महोत्सव मनाया गया इसमें स्लम एरिया के 40 बच्चों संग पतंग उड़ाई गई। समिति की संचालिका कंचन सागर, प्रधान ज्योतिका सक्सेना सचिव राज नंदा ने संयुक्त रूप बच्चों को बसंतोत्सव की जानकारी दी गई।
एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मद्रास रेजिमेंट के नायक हनुमनथप्पा की बहादुरी पर भी चर्चा की गई। प्रबंधक सुरीन सिंगला प्रिंसिपल रश्मि गोयल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा भी की।
पानीपत. बसंतउत्सव के अवसर पर बच्चें पीले कपड़े पहने हुए।