सेक्टर-25 चौराहों पर गोल चक्कर बनाने की मांग
पानीपत | शहरमें हुडा की ओर से सेक्टरों में बनाए गए चौराहों और तिराहों पर गोल चक्कर बनाने की मांग को लेकर समाज नागरिक संहिता अभियान के संयोजक नेमीचन्द जैन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक मंडल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि हुडा की ओर से कई आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टर बनाए जा रहे हैं। लेकिन तिराहों चौराहों पर गोल चक्करों का निर्माण नहीं करवाया गया। इसके अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की तर्ज पर सभी सेक्टरों में चौराहों तिराहों पर गोल चक्कर बनाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इन स्थानों पर दुर्घटनाएं कम हो।
पानीपत. चांदनीबाग थाने के सामने बनना चाहिए गोल चक्कर।