पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • वाट्सएप पर ओवरलोड वाहन चालकों को देता था आरटीए की लोकेशन, पकड़ा गया

वाट्सएप पर ओवरलोड वाहन चालकों को देता था आरटीए की लोकेशन, पकड़ा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्टर रिश्तेदार बनकर पंहुचे तो विधायक ने की छोड़ने की सिफारिश

पानीपत | ओवरलोडेडहैवी वाहनों को शहर से पार कराने और वाट्सएप के जरिए आरटीए की लोकेशन बताकर वाहन चालकों से पैसा वसूलने का मामला सामने आया है। जिला रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरटी के सदस्यों ने इस मामले में करनाल के गोली माजरा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है।

आरटीए कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर उसे सेक्टर 11-12 चौकी में सौंप दिया। यहां से एनएफएल क्षेत्र का मामला बताकर सेक्टर 29 चौकी भेज दिया गया है। आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर वह टीम के साथ समालखा में भारी वाहनों की जांच कर रहे थे। एक युवक स्विफ्ट गाड़ी से लगातार उनका पीछा कर रहा था और वाट्सएप के जरिए वाहन चालकों लोकेशन बता रहा था। शंका पर जब उसकी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो उसने गाड़ी दौड़ा ली। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सह सचिव ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोकेशन बताने के नाम पर पैसे ठगने का मामला दर्ज कराया है। वहीं राजेश ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

आरोपी राजेश को आरटीए के निर्देश पर आरोपी को सेक्टर 11-12 चौकी में सौंप दिया। यहां सह सचिव ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। चौकी प्रभारी ने शिकायत तो ले ली लेकिन मामला एनएफएल क्षेत्र का होने के चलते इसे सेक्टर 29 चौकी रेफर कर दिया।

आरोपी राजेश गोली माजरा का रहने वाला है। जब जांच टीम ने उसे रुकने के लिए कहा तो गाड़ी लेकर भाग लिया। पकड़े जाने के बाद सेक्टर 11-12 चौकी में आरटीए के पैर पकड़ लिए। आरोपी माफी मांगने लगा और छोड़ने की गुहार लगाई।

सेक्टर 11-12 चौकी में आरोपी को छुड़ाने के लिए ट्रांसपोर्टर रिश्तेदार बनकर उसे छुड़वाने के लिए पंहुच गए। आरटीए के आने से पहले चौकी प्रभारी विजय के पास एक व्यक्ति पहुंचा और कहा कि आपके पास ढांडा साहब का फोन आया होगा। इस पर चौकी प्रभारी ने व्यक्ति को कहा कि तो मेरे अधीन का यह मामला है और मैं तो छोटा सा मुलाजिम हूं विधायक साहब को बोलो की बड़े अधिकारियो के पास सिफारिश के लिए फोन करें। वहीं विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि मैंने कोई फोन नहीं किया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

आरटीओ के पैर पकड़ कर माफी मांगता आरोपी।

खबरें और भी हैं...