पार्षद बोले : सरकार नई, अधिकारी पुराने
पानीपत। सीएमके साथ सोनीपत में आयोजित बैठक में पानीपत से 7 पार्षद पहुंचे। सीएम ने जब सवाल पूछे तो हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार तो बदल गई, लेकिन अफसर कांग्रेस के समय के ही लगे हुए हैं। इन्हें हटाया जाए।
मतलौडा से बलवान देशवाल ने कहा कि मेरिट पर बच्चे तो लगेंगे, लेकिन माली और ट्यूबवेल ऑपरेटर में कौन सी मेरिट चाहिए। सीएम ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। पार्षद लोकेश नांगरू ने मॉडल टाउन में सील हो रही दुकानों को खोलने की मांग की। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, पार्षद दुष्यंत भट्ट, संजीव दहिया, अशोक नारंग, अशोक कटारिया और राजू तेलवाला सहित दोनों महामंत्री देवेंद्र दत्ता राममेहर मलिक उपस्थित रहे।