पासपोर्ट देने गए पोस्टमैन को पीटा, मांगी थी आर्डडी
शहरके महादेव कॉलोनी में दो दिन पहले डाक देने के लिए आईडी मांगने पर तीन युवकों ने पोस्टमैन के साथ मारपीट कर दी। उसको गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके साथ मारपीट की और पैसे भी छीन लिए।
आसन कलां निवासी विजयपाल हेड ऑफिस में पोस्टमैन हैं। विजयपाल का कहना है कि वह दो दिन पहले हनुमान कॉलोनी निवासी नितिन का पासपोर्ट देने के लिए गया था। वहां से उसको फोन लगाया तो उसने महादेव कॉलोनी में बुला लिया। आरोप है कि डाक देने से पहले उसने नितिन से आईडी मांगी। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नितिन ने दो साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी।
शहर थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि हुनमान कॉलोनी निवासी नितिन और सुशील को गिरफ्तार कर लिया है।