सीएम से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग
पानीपत| निगमके वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंप वधावा राम कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने की मांग की। शर्मा का कहना है कि स्कूल में 450 विद्यार्थी हैं। स्कूल का एरिया 3 हजार गज कमरों की संख्या 16 हैं। कॉलोनीवासी स्कूल अपग्रेड की मांग कर रहे हैं। बच्चों को कॉलोनी से बाहर शिक्षा के लिए जाना पड़ रहा है।