तापमान में बढ़ोतरी, दिनभर चली तेज हवा
पानीपत| गुरुवारको दिनभर तेज पूर्वा चली। हालांकि धूप खिली रही और इससे अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम में हर रोज हो रहे बदलाव से कभी ठंड बढ़ रही है तो कभी कम हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धुंध पड़ने की संभावना है। मौसम के साफ होने से किसानों ने गेहूं की फसल में खरपतवार नाशक के लिए स्प्रे करने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।