‘चौपाल कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिलेगा ऋण’
पानीपत | करनाललोकसभा क्षेत्र से सांसद अश्विनी चोपड़ा की प|ी किरण चोपड़ा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ने कहा कि पानीपत नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 24 वार्डों की जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं कन्याओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आने वाली 28 फरवरी को चौपाल कार्यक्रम के तहत 10-10 हजार रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा। जिसकी अवधि एक साल होगी।
उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों निगम पार्षदों के माध्यम से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कार्यक्रम में बुलाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने श्री देवी मंदिर में 5 मार्च को माता की चौकी में भजन गायक नरेन्द्र चंचल, माता के भजनों का गुणगान करेंगे। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने स्वागत किया। बैठक में निगम पार्षदों, मंडलाध्यक्षों शहर के धार्मिक सामजिक संगठनों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता, भाजपा जिला महामंत्री राममेहर मलिक, सुनील सोनी, निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट, संजीव दहिया, लोकेश नांगरू के साथ ही राजेंद्र जिन्दी, बलवान देशवाल, सुदर्शन पराशर, मोना शर्मा, मनीष आदि उपस्थित थे।