टूरिज्म फेस्ट में करनाल ने जीती ओवरऑल ट्राफी
पानीपत |आर्य पीजीकॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय टूरिज्म फेस्ट में गवर्नमेंट कॉलेज करनाल की टीम ने ओवरऑल खिताब जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कॉलेज स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॅरियर बनाने के लिए खुद को अपडेट रखने और हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाएं सीखने का भी आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि रहे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रवि भूषण ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ व्यवहारिक सामान्य ज्ञान की भी जानकारी होनी चाहिए। प्रिंसिपल डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि इस बार फेस्ट में कॉलेजों के साथ-साथ टूरिज्म की पढ़ाई कराने वाले स्कूलों को भी शामिल किया गया। इस अवसर पर अंकुर मित्तल, अंकुश दूहन, सुषमा शर्मा,सुमन सिंगला कंचन मौजूद रहे।
यहरहा परिणाम : क्विजमें गवर्नमेंट कालेज करनाल के अक्षर कौशिक विनोद कुमार प्रथम, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर के गुरवीन आनंद द्वितीय, बीआर अंबेडकर कैथल के राकेश कुमार कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत की पूजा वर्मा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत की सुषमा द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल की नेहा तृतीय स्थान पर रही। ट्रावेल सॉल्यूशन में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्रा कणिका नितिन प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज करनाल के कार्तिका मनप्रीत द्वितीय, एमएलएन यमुनानगर के छात्र विशाल नारंग रहे। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्रा शारदा प्रथम, बीआर अंबेडकर कैथल के छात्र अजीम अहमद द्वितीय, गवर्नमेंट कॉलेज करनाल की कोमल तृतीय रही। पेंटिंग में एमएलएन कॉलेज यमुनानगर प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज करनाल द्वितीय यूसीके कॉलेज तृतीय स्थान पर रही।