पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • जंक्शन पर सुधार को पीआरओ ने मांगी दैनिक भास्कर की कॉपी

जंक्शन पर सुधार को पीआरओ ने मांगी दैनिक भास्कर की कॉपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलमंत्री सुदेश प्रभु द्वारा 25 फरवरी को पेश किए जाने वाले रेल बजट को लेकर रेलवे मंडल भी अलर्ट हो गया है। रेलवे ने जंक्शन पर सुधार कराने के लेकर लोगों के सुझाव मांगंे एकत्र करना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से दैनिक भास्कर में 6 फरवरी को प्रकाशित हुई खबर की कटिंग मांगी है। खबर में मुख्य रूप से शहर के लोगों ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर किए जाने वाले सुधारों कई ट्रेनों के ठहराव की मांग को प्रमुखता से उठाया है। मुख्य रूप से श्री शक्ति एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस दक्षिण भारत में जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की पीआरओ अजय माइकल ने भास्कर संवाददाता को फोन कर पानीपत रेलवे स्टेशन से संबंधित प्रकाशित हुई की कटिंग मांगी। माइकल का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा 25 फरवरी को पेश किए जाने वाले रेल बजट में रेलवे मंडल से भी सुझाव मांगे हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन से जुड़ी 6 फरवरी को भास्कर में प्रकाशित हुई खबर में कई प्रमुख मांगे उठाई गई थी। इन मांगों को खबर की कटिंग के साथ रेलवे मंडल के सुझावों में जोड़ा जाएगा। पानीपत वासियों ने मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग, स्वचलित सीढ़ी की मांग, गरीब रथ के ठहराव की मांग के अलावा एटीएम, एक और ओवर ब्रिज बाबरपुर के सरकारी कंटेनर यार्ड की मांग उठाई गई थी।

खबरें और भी हैं...