योग सिखाने के साथ बताया उनका महत्व
बिंझौलस्थित आनंद विद्या पब्लिक स्कूल में आयोजित 4 दिवसीय आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को व्यायाम योग सिखाने के साथ उनका महत्व बताया गया। व्यायाम प्रशिक्षक सार्व देशिक आर्य वीर दल के प्रधान महावीर आर्य ने विद्यार्थियों को व्यायाम करना सिखाया। स्कूल के निदेशक आचार्य अभय आर्य ने बताया कि बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किया जाते हैं। इस अवसर पर संचालक हरपाल आर्य, प्रिंसिपल बबीता देवी, मंजीत, प्रमोद कुमार, बसंत कुमार, गुलाब सिंह संदीप आर्य मौजूद रहे।