आउटसोर्स भर्ती के खिलाफ नारेबाजी
रोडवेजवर्कर्स यूनियन ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर डिपो प्रधान जमनादास की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें सभी कर्मचारियों ने चर्चा कर महाप्रबंधक के माध्यम से महानिदेशक, चंडीगढ़ को ज्ञापन भेजा। बैठक को संबोधित करते हुए महावीर देशवाल सुल्तान सिंह ने कहा कि कर्मशाला में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करने का पत्र जारी करना, किलोमीटर के आधार पर निजी कंपनियों से बस ठेके लेना, उन पर कंपनी का ही निजी चालक रखना, हाल ही में केवल एक वर्ष के लिए आउटसोर्स पर चालक भर्ती करने चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों के लिए आउटसोर्स नीति जारी करने से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार नियमित भर्ती नहीं करना चाहती। राज्य कैशियर राजपाल ने कहा कि केंद्र की सरकार आगामी बजट सत्र में नए रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल को संसद में लेकर रही है। इसके विरोध में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर देश भर के ट्रांसपोर्ट वर्कर्स 1 मार्च को रोष प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियों पर चर्चा के लिए 12 फरवरी को सर्व कर्मचारी भवन, रोहतक में यूनियन की बैठक होगी। बैठक में सुल्तान सिंह लठवाल, मुल्तान सिंह, सुरेंद्र, सुमेर, वीरभान मौजूद रहे।
पानीपत .
रोडवेजकर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।