वकील श्रवण वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
पानीपतबार परिसर के वकील पार्क में पानीपत डिस्ट्रिक्ट बार मेंबर्स चेंबर्स कंस्ट्रक्शन सोसायटी के पूर्व प्रधान एडवोकेट रितेश शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय सेना के जवान लांसनायक हनुमनथप्पा और लखनऊ हाईकोर्ट के वकील श्रवण वर्मा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद वकीलों को संबोधित करते हुए रितेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ हाईकोर्ट के वकील श्रवण वर्मा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वकील हड़ताल करेंगे। इस मौके पर अशोक कौशिक, जयपाल मलिक, विजय मनूजा, राकेश गुर्जर, राममेहर सिंगला और नरेश धोंचक मौजूद रहे।
पानीपत. भारतीयसेना के जवान हनुमनथप्पा और लखनऊ हाईकोर्ट के वकील श्रवण वर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते वकील।