पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • भाजपा के साथ खड़े होने वाले 7 जिला पार्षद इनेलो की बैठक में भी जा पहुंचे

भाजपा के साथ खड़े होने वाले 7 जिला पार्षद इनेलो की बैठक में भी जा पहुंचे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद चेयरमैन पद के लिए खींचतान भाजपा और इनेलो में लगातार जारी है। वहीं जिला परिषद के चुने गए सदस्यों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि कौन किसके समर्थन में हैं। कुछ निर्दलीय सदस्य सभी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। 9 फरवरी को हुई भाजपा जिला अध्यक्ष की बैठक में कुल 14 सदस्य पहुंचे थे और समर्थन दिया था। इसमें से 7 सदस्य गुरुवार को इनेलो की बैठक में भी पहुंच गए और समर्थन का दावा किया।

इनेलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला जिला परिषद चेयरमैन पद की रणनीति बनाने वार्ड 3 के सदस्य दयानंद उरलाना के मकान पर पहुंचेे। यहां उन्होंने चेयरमैन पद पर नव निर्वाचित सदस्यों से बातचीत की। बैठक में कुल 10 सदस्य पहुंचे और एक को बीमारी के कारण पहुंच पाने की बात कही। कुल 17 सदस्य हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि जिला परिषद का चेयरमैन वार्ड तीन से विजेता इनेलो के दयानंद उरलाना ही बनेंगे। हमारे पास पूरा समर्थन है और भाजपा के जिला अध्यक्ष को तो ये भी नहीं पता होगा की उनके कितने सदस्य जीते हैं। भाजपा तो खरीद फरोख्त का काम करती है लेकिन इस बार उनका यह काम नहीं चलने देंगे। जब चेयरमैन इनेलो के बनेंगे तो भाजपा केवल सदस्यों पर दबाव बनाएगी बल्कि अधिकारियों को भी बीमार होते दिखाऊंगा। सांसद ने दावा किया कि प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा चेयरमैन हमारे बनेंगे।

ये पहुंचे मीटिंग में

बैठकमें भी 10 सदस्य पंहुच गए। इसमें वार्ड 3 के सदस्य दयानंद उरलाना, वार्ड 4 से सतबीर पांचाल, वार्ड 6 से कृष्ण, वार्ड 7 से संदीप,, वार्ड 9 से सुनील, वार्ड 10 से संतकुमार, वार्ड 11 से सोनू रावल, वार्ड 12 से प्रवीण, वार्ड 15 से विकास और वार्ड 17 से मंजीत कुमार पंहुचे।

भाजपाकी बैठक में भी ये शामिल थे

9फरवरी की बैठक में वार्ड 4 से सतबीर पांचाल, वार्ड 7 से संदीप कुमार, वार्ड 9 से सुनील, वार्ड 10 से संत कुमार, वार्ड 11 से सोनू रावल, वार्ड 15 से विकास और वार्ड 17 से मंजीत बराना शामिल हुए थे।

गीता और गोमांस पर अटकी सरकार : चौटाला

सांसददुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार अभी तक गीता को सिलेबस में पढ़ाने और गोमांस पर ही अटकी हुई है। सरकार को लोगों की कोई अन्य समस्याएं तो दिखती ही नहीं। सरकार बार-बार बिजली पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रही है। जबकि पानीपत में बने थर्मल की सभी यूनिटें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े दामों के विरोध में तीन महीने से हमारे हलका स्तरीय धरने प्रदर्शन जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में केवल तीन महीने ही बिजली आती है। केंद्र सरकार की कर्जदार प्रदेशों के लिए बनाई गई उदय योजना पर कोई अमल नहीं हुआ है। प्रदेश की जनता को भाजपा की असलियत का पता चल गया है। इस मौके पर वेद प्रकाश, राकेश, एडवोकेट तेजबीर खर्ब, सतबीर खर्ब, मोहिंदर, सतबीर कादियान, कुलदीप राठी, युवा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र धौला, शेर सिंह खर्ब, विशाल मलिक और अंकुर आदि मौजूद रहे।

पानीपत. जिलापरिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल के सांसद दुष्यंत चौटाला।

खबरें और भी हैं...