सिवाह गांव के ऋतिक ने जीता कांस्य
पानीपत | मेरठमें आयोजित माउंट लिट्रा जी नेशनल बैडमिंटन ओलम्पियाड में पानीपत के सिवाह गांव के ऋतिक मंगला ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में देशभर से 35 टीमों ने भाग लिया था। गुरुवार को ऋतिक के गांव पहुंचने पर सिवाह गांव की पंचायत ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। 5 से 8 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ऋतिक मंगला पुत्र अशोक मंगला ने देहरादून, मेरठ, ग्वालियर गांधीधाम सहित दर्जनों टीमों को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस जीत से गांव में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित सरपंच खुशदिल ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरपंच जिला परिषद के सदस्य ने ऋतिक को 1100-1100 रुपए से सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश, एडवोकेट विकास, ओमप्रकाश, जागाराम, राजेन्द्र, कर्मा, सत्यवान, चतर सिंह पंच महावीर सहित कई लोग मौजूद रहे।
पानीपत. मेडलविजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।