आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का मांगों को लेकर 8वें दिन भी जारी रहा धरना
पानीपत | आंगनबाड़ीकर्मचारी संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 8वें दिन भी धरने पर रहे। धरने को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मीना कुमारी ने कहा कि उन्हें एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है लेकिन प्रशासन भी उनकी सुनवाई नहीं करना चाहता। संघ की मांग केवल इतनी है कि पिछले आंगनबाड़ी केंद्रों का पिछले 8 माह का किराया आंगनबाड़ी वर्कर के खाते में डलवाया जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला प्रधान अनीता सिंह ने मांग रखी कि हर आंगनबाड़ी केंद्र का किराया एक समान होना चाहिए। किराया राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। यदि किराया लेट होता है तो नियमानुसार 10 प्रतिशत ब्याज सहित किराया राशि उनके खाते में डलवाई जाए। रोशनी ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पानीपत. लघुसचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी वर्कर्स और वरुण बेवरेज के कर्मचारी।