सेमिनार में बच्चों ने लिया प्रण, नशा करेंगे और ही दूसरों को करने देंगे
पानीपत | यूथवीरांगनाएं संस्था की ओर से गुरुवार को नशे पर एमआर पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन करवाया गया। यूथ वीरांगना की जिलाध्यक्ष रेनू चावला ने कहा कि नशा हमें, हमारे समाज और देश को निगलता जा रहा है। नशा करने से लोगों का शरीर घर दोनों बर्बाद हो रहे हैं। बृजबाला ने कहा कि नशे से जीभ, स्वांश नली, भोजन नली का कैंसर, टीबी, खांसी, दमा आदि बीमारियां हो सकती है। इस दौरान स्कूल की सभी शिक्षकों बच्चों ने प्रण भी किया कि ना नशा करेंगे और ना ही अपने आसपास किसी को करने देंगे। इस दौरान अध्यापिका अंजू, स्कूल की प्रबंधक सुनीता, यूथ वीरांगना आशा, संध्या, लीना आदि मौजूद रहीं।