पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • शपथ से पहले स्कूलों में अतिथि बनीं पंचायतें, खाया हलवा पूरी

शपथ से पहले स्कूलों में अतिथि बनीं पंचायतें, खाया हलवा-पूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में आयोजित किया हमारी पंचायत, हमारी अतिथि कार्यक्रम

मौलिकशिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शपथ ग्रहण से पहले पंचायतें गांव के सरकारी स्कूलों में अतिथि बनीं। स्कूलों में सरपंच और पंच अतिथि के तौर पर पंहुचे और इनके लिए विशेष खाने की भी व्यवस्था की गई। एमएचआरडी ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि स्कूलों में हमारी पंचायत-हमारी अतिथि कार्यक्रम आयोजित करें। इसमें गांवों के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों को बुलाया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत का स्कूल स्टाफ से परिचय करवाना और पंचायतों की स्कूलोंं में रुचि बढ़ाना था। मौलिक शिक्षा अधिकारी निदेशालय के निर्देश पर जिले के विभिन्न गांवों के सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बनायागया विशेष भोजन

स्कूलोंके अंदर पंचायतों के लिए विशेष भोजन बनाया गया। यह भोजन स्कूलों को मिड डे मील के तहत ही बनाया गया। इसमें अन्य रुटीन के खाने के साथ हलवा पूरी भी बनाया गया। वहीं कई पंचायतों ने अपनी तरफ से खीर प्रायोजित की।

सभी कार्यक्रम एक साथ

पंचायतोंको स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया जा सके इसलिए सभी आवश्यक कार्यक्रम एक ही दिन बनाए गए। इसमें सुबह हैंड वाश डे मनाया गया। दोपहर को मध्याह्न भोजन उत्सव मनाया। फिर तिथि भोज कार्यक्रम और फिर कन्या जन्मदिन उत्सव बनाया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन समितियों की थी।

स्कूल भेज रहे पत्र

इसरानाखंड एवं शिक्षा अधिकारी ने कौशल्या आर्य ने बताया कि मौलिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सभी स्कूलों में पहले से ही सभी तैयारियां कर ली थी। इसी के तहत सभी जगह कार्यक्रम करवाए हैं। इसराना के राजकीय स्कूल में सरपंच सुरेन्द्र धौला ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल संजय हुड्डा और कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक प्रदीप मलिक ने किया। गांव बुड़शाम की सरपंच ने भी छात्राओं के साथ बैठ खाने का आनंद लिया। अन्य जगह भी राजकीय स्कूलों में कार्यक्रम हुए।

पानीपत. हमारीपंचायत-हमारी अतिथि कार्यक्रम में सम्मानित पंचायत।

पानीपत. हमारीपंचायत-हमारी अतिथि कार्यक्रम में रंगाेली बनाते शिक्षक।

खबरें और भी हैं...