पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • चंडीगढ़ में भी एंट्री टैक्स लगाने को कॉमर्शियल वाहनों का सर्वे होगा

चंडीगढ़ में भी एंट्री टैक्स लगाने को कॉमर्शियल वाहनों का होगा सर्वे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। नगर निगम दिल्ली की तरह शहर में भी बाहरी राज्यों से एंट्री करने वाले कमर्शियल फोर व्हीकल्स पर एंट्री टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। मेयर अरुण सूद ने यह फैसला 5 फरवरी को हुई फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी में लिया।
अब मेयर ने सोमवार को टैक्स ब्रांच के अफसरों को बुलाकर शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले फोर व्हीकल्स की रिपोर्ट बनाने को कह दिया है। इसमें टैक्सियां, ट्रक, पिकअप और बसें शामिल हैं। इस रिपोर्ट के बनने के बाद ही तय होगा कि कितना एंट्री टैक्स लगाया जाएगा। यह हाउस मीटिंग में डिस्कशन के बाद फाइनल होगा। मेयर अरुण सूद को को ऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा था कि निगम को रेवन्यू जनरेट के संसाधन तलाशने चाहिए। इस पर मेयर ने 5 फरवरी को एफएंडसीसी की मीटिंग में बगैर किसी एजेंडा के शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले कमर्शियल फोर व्हीकल पर एंट्री टैक्स दिल्ली की तर्ज पर लगाने की बात कही। दिल्ली में ग्रीन टैक्स के नाम पर फोर व्हीकल पर 700 से 1300 रुपए एक ट्रिप में लगाया जा रहा है। मेयर का कहना है कि इसे 400 से 700 रुपए के बीच रखा जा सकता है।
मेयर ने अफसरों को कहा है कि शहर में हरियाणा, पंजाब, पेप्सू, हिमाचल रोडवेज और प्राइवेट कंपनियों की कितनी बसें आती हैं, इसकी गिनती की जाए।
खबरें और भी हैं...