पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • हुडा में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, अब घर बैठे जानिए किस टेबल तक पहुंची फाइल

हुडा में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, अब घर बैठे जानिए किस टेबल तक पहुंची फाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। हरियाणा डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के प्लाॅट धारकों को अब विभाग से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को लेकर कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों को अपनी फाइलों, शिकायतों का स्टेट्स जानने के लिए अधिकारियों के आगे-पीछे नहीं घूमना पड़ेगा।

क्योंकि अब अापको ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। शिकायत पर क्या काम हुआ, फाइल किस स्तर पर पहुंच चुकी है आदि अपडेट समय-समय पर पता कर सकते हैं।

हुडा ने फाइल ट्रैकिंग सिस्टम मतलब ऑनलाइन सेंट्रल फाइल मूवमेंट सिस्टम को शुरू किया है। जिले में हजारों लोग हुडा से जुड़े हुए हैं। इन्हें अपने छोटे-छोटे कामों के लिए हुडा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कभी अफसर नहीं मिलता तो कभी कोई और परेशानी है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

पिछले दिनों हुडा कार्यालय में लगे खुले दरबार में लोगों ने लेटलतीफी की जमकर शिकायत की थी। जिस पर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए यह नया सिस्टम शुरू किया है।
खबरें और भी हैं...