पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • हवाई यात्राओं में मनोहर लाल ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी पीछे छोड़ा

हवाई यात्राओं में मनोहर लाल ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी पीछे छोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। मितव्ययता के नाम पर पहले सरकारी विमान खरीदने से इनकार किया। फिर कभी वोल्वो बस, कभी मेट्रो तो कभी शताब्दी में यात्राएं करके सादगी जताने की कोशिश की। इसके बावजूद सीएम खट्टर ने हवाई यात्राओं के मामले में पूर्ववर्ती सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हुड्डा के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में 18 करोड़ 10 लाख 08 हजार 211 रुपए खर्च किए थे। जबकि मौजूदा सीएम खट्टर 14 माह के कार्यकाल में अब तक 3 करोड़ 30 लाख 34 हजार 521 खर्च कर चुके हैं। इस हिसाब से जहां हुड्डा हर महीने हवाई यात्राओं पर औसतन 15.73 लाख रुपए खर्च रहे थे, वहीं खट्टर का औसत मासिक खर्च 23.59 लाख रुपए मासिक है। इसमें एयरक्राफ्ट वीटी-एचआरए और हेलिकॉप्टर वीटी एचआरवाई के ईंधन और रखरखाव का खर्च भी शामिल है। आरटीआई के माध्यम से हाल ही मिली एक जानकारी में यह खुलासा हुआ है।
49 फीसदी ज्यादा खर्च
आरटीआई के मुताबिक मौजूदा मुख्यमंत्री हवाई यात्राओं पर 49 फीसदी राशि ज्यादा खर्च कर रहे हैं। सरकार के सिविल एविएशन सलाहकार के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 5 मार्च, 2005 से 26 अक्टूबर, 2014 तक 115 महीने के कार्यकाल में 18.10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की। इसमें भी रखरखाव, ईंधन, लैंडिंग, पार्किंग और चार्टर प्लेन खर्च भी शामिल है। इसी तरह 1 नवंबर, 2014 से 10 दिसंबर 2015 तक 14 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्लेन/हेलिकाप्टर के रख रखाव, ईधन, लुब्रिकेंट, लैंडिंग/पार्किंग शुल्क, हाउसिंग शुल्क और चार्टर प्लेन का खर्च मिला कर 3 करोड़ 30 लाख 34 हजार 521 रुपये की राशि खर्च की है।
खबरें और भी हैं...