पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • विधायक रेवड़ी के घर की छत से गिरकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की मौत

विधायक रेवड़ी के घर की छत से गिरकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हाजी इसरार की शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी के सेक्टर 12 स्थित मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका खुदकुशी की भी है। वे एक विवाद में विधायक से मदद लेने गए थे। घटना के समय विधायक और उनके पति मकान पर नहीं थे।
वाकया सोमवार शाम का है, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन मामले पर पर्दा डला रहा। हालांकि उस समय तक चांदनी बाग थाना पुलिस विधायक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देख चुकी थी। इसरार के जानकारों का कहना है कि घटना के कारणों की जांच किए बिना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दी। इधर इसरार के परिजनों ने जांच की मांग की है ताकि पता चल सके कि इसरार ने छलांग लगाई या किसी ने धक्का दे दिया। 52 वर्षीय इसरार दलबीर नगर में परिवार के साथ रहते थे। भाई निसार अहमद ने बताया कि सोमवार शाम 3.05 बजे इसरार अपने समधी शामली उत्तर प्रदेश के अल्ला रखा व तीन-चार लोगों के साथ रोहिता रेवड़ी से मिलने उनके घर गए थे। विधायक और उनके पति उस वक्त हुडा ऑफिस में थे। विधायक कार्यालय में सभी को चाय-पानी दिया गया।
निसार ने बताया कि कुछ देर बाद सभी कार्यालय से बाहर निकले। इतने में इसरार के पास एक फोन आया जिसे सुनते हुए वे विधायक के मकान की पहली मंजिल की छत पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें पहले सिविल अस्पताल, बाद में खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से शाम 7:30 बजे उन्हें रोहतक पीजीआई ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम 7 बजे शव लेकर परिजन दलबीर नगर पहुंचे। शव को दफना दिया गया। इसरार मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। पीजीआई रोहतक से मिली जानकारी के अनुसार इसरार के सिर में चोट थी।
छत से कूद गए थे इसरार: सुरेंद्र रेवड़ी
खबरें और भी हैं...