पानीपत। गवाह महेंद्र चावला पर जानलेवा हमले के मामले में आसाराम के बेटे नारायण साई को मंगलवार को गुजरात पुलिस पानीपत लेकर आई। 10 फरवरी को पेश होने का प्रोडक्शन वारंट था। लेकिन पुलिस ने एक दिन पहले ही पेश कर दिया।
हाईकोर्ट ने 15 फरवरी तक दिया आदेश
जेएमआईसी मधुर बजाज की अदालत ने साई को 16 फरवरी तक जेल भेज दिया। उसे करनाल जेल में रखा गया है। 15 जनवरी को जारी प्रोडक्शन वारंट को साई ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने 15 फरवरी तक यथास्थिति का आदेश दिया। सूरत पुलिस साई को लेकर 8 फरवरी की सुबह सड़क मार्ग से पानीपत के लिए रवाना हो गई। उसे हाईकोर्ट के फैसले की सूचना नहीं मिल पाई।
क्या था मामला
सूरत की महिला से यौन उत्पीड़न मामले में प्रमुख गवाह महेंद्र को पिछले साल की 13 मई 2015 को दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बाल-बाल बचे महेंद्र ने इसके पीछे साई का हाथ बताया था।
समर्थकों ने सांई पर बरसाए फूल
सुनवाई की 15 तारीख तय करने के चलते यहां कोर्ट की प्रक्रिया में डेढ़ घंटा लगा। कोर्ट परिसर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया। समर्थक और बाहरी किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया। पेशी के बाद पानीपत पुलिस की गाड़ी में बैठाकर ले जाए गए नारायण साईं पर समर्थकों ने कोर्ट के बाहर रास्ते पर फूल बरसाए। निकलने के बाद गाड़ी की जमीन की मिट्टी को माथे पर लगाया।
आगे की स्लाइडस में देखें फोटोज