पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पहलवानी का रौब दिखा कर करते थे अवैध वसूली, फिल्मी अंदाज में हुए अरेस्ट

पहलवानी का रौब दिखा कर करते थे अवैध वसूली, फिल्मी अंदाज में हुए अरेस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | हरियाणा के गोहाना स्थित हनुमान अखाड़ा से थाना शहर पुलिस ने बुधवार शाम को 10 पहलवानों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें दुकानदारों से सामान खरीदकर पैसे न देने, अवैध तरीके से फाइनेंस पर पैसे देकर ज्यादा ब्याज वसूलने जैसे मामलों में गिरफ्तार किया है। जानिए क्यों दो किमी तक चलाया पहलवानों को पैदल....
- पुलिस टीम पहलवानों को अखाड़े से थाने तक 2 किलोमीटर पैदल इसलिए लेकर आई, ताकि लोगों के मन से उनका खौफ ख़त्म हो।
-पहलवानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वे लोगों को परेशान कर रहे हैं।
-कोई इसका विरोध करता है तो उसे धमकाया जाता है।
-पुलिस को कईं दिनों से कंप्लेन मिल रही थी कि अखाड़े के कुछ पहलवान बाजार में दुकानदारों से अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं।
-ये दुकान पर जाकर जूते, घी, खाने का सामान लेते हैं और पैसे नहीं देते।
-कभी ठेले पलटाकर भाग जाते थे।
-गरीब लोगों को सूद पर पैसे देकर ज्यादा ब्याज वसूल करते हैं।
पीछे-पीछे आई भीड़
जब पहलवानों को दो किमी तक पुलिस टीम पैदल लेकर आई तो पीछे- पीछे भीड़ भी साथ आ गई। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच पुलिस के इस कदम का लोगों ने इसका स्वागत किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...