पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कुछ मूर्ख लोग समाज के ताने बाने को बिगाड़ने का कर रहे प्रयास : कैप्टन

कुछ मूर्ख लोग समाज के ताने बाने को बिगाड़ने का कर रहे प्रयास : कैप्टन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद। जींद अक्सर संयत बयान देने वाले वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु शुक्रवार को खुलकर बोले। इशारों ही इशारों में जाट समुदाय के आरक्षण का विरोध करने वालों को मूर्ख भी कह डाला। फिर जाटों को शांत रहने की सलाह भी दी। कहा-जाट डरें, झुकें और ही डिस्टर्ब हाें। उनका सीधा इशारा पार्टी के ही सांसद राजकुमार सैनी की तरफ था। सैनी भी पीछे नहीं हटे उन्होंने भी तुरंत मीडिया को प्रतिक्रिया दी और कहा-मूर्ख बनाने वाले ही मूर्ख हैं। इससे पहले सैनी और केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्याण के बीच भी जाट आरक्षण के मुद्दे पर ऐसे ही जुबानी जंग हो चुकी हैं।
सांसद को संविधान का ज्ञान नहीं, पढ़ने की जरुरत
शुक्रवार को कैप्टन जींद की जाट धर्मशाला में सर छोटूराम जयंती कार्यक्रम में आए थे। बोले-कुछ मूर्ख लोग सामाजिक तानेबाने को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जाटों के आरक्षण के लिए केंद्र राज्य सरकार दोनों पक्ष में है और इसके लिए सरकार की तरफ से मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। वक्त के साथ वापस हटना पड़ता है आपके बेटे पर भरोसा रखिए, हम भी खिलाड़ी हैं। वक्त को देखते हुए कई बार बॉल वापस लेनी पड़ती है। वक्त आएगा तो सारा इलाज हो जाएगा। जाट समुदाय का सामाजिक दायित्व बना है कि 36 बिरादरी को जोड़कर रखें। सांसद राजकुमार सैनी द्वारा राज्यसभा के सदस्यों को हारे हुए लोग कहने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि उनको संविधान का ज्ञान नहीं है सैनी को संविधान पढ़ने की जरूरत है।
मंत्री के अंदर जाट बोलता है तो जवाब देना पड़ता है
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बयान का कुरुक्षेत्र ये भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कुछ देर बाद ही जवाब दे दिया। बोले- ‘किसी को मूर्ख बनाने वाले ही मूर्ख होते हैं। मैं मंत्री का सम्मान करता हूं लेकिन जब अंदर से जाट बोलता है तो मुझे जवाब देना पड़ता है। ऐसी बयानबाजी से पार्टी का नुकसान पहुंचता है। मंत्री को एक बिरादरी की बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि जिन्होंने कांग्रेस का बंटाधार किया अब भाजपा का करेंगे। इससे तो अच्छा है सभी 35 बिरादरियों को आरक्षण दे दो।’ उल्लेखनीय है कि सांसद केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह को भी निशाने पर लेते रहे हैं। बीरेन्द्र कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो..
खबरें और भी हैं...