पानीपत| प्रदेश में धुंध के लौटने से ठंड भी बढ़ी है। बुधवार को दोपहर 11 बजे तक धुंध छंटी। हिसार में न्यूनतम तापमान घटकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। करनाल में अधिकतम पारा 21.5 डिग्री रहा। हवा भी एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 फरवरी को भी कुछ इलाकों में धुंध का असर दिख सकता है। बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावनाएं हैं। 13 फरवरी की रात को भी मैदानी इलाकों में पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है।