- Hindi News
- 80 गांवों ने िकया टोल टैक्स देने का ऐलान
80 गांवों ने िकया टोल टैक्स देने का ऐलान
भास्कर न्यूज | घरौंडा /करनाल
हाईवेपर बसताड़ा चौक के पास हाल ही में शुरू हुए टोल प्लाजा के खिलाफ घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 80 गांवों के लोगों मोर्चा खोल दिया है। नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केंद्र में टोल प्लाजा को लेकर शहर के मौजिज और 80 गांवों के लोगों की महापंचायत हुई। दो घंटे तक चली महापंचायत ने ऐलान किया कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति टोल टैक्स की अदायगी नहीं करेगा। निर्णय लिया गया कि गुरुवार दोपहर महापंचायत विधायक हरविंद्र कल्याण, डीसी और एसपी को सीएम नाम ज्ञापन सौंपेंगी। महापंचायत में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो टोल प्लाजा के खिलाफ अगुवाई करेगी।
जनताहो रही परेशान
महापंचायतमें भारतीय किसान यूनियन से सुल्तान सिंह, राजबीर कैमला, वेद गुप्ता, शिव शक्ति सेवा मंडल अध्यक्ष चेतांदेव शर्मा, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, युवा बोलेगा मंच से जेपी शेखपुरा, नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र काका अन्य ने कहा कि पहले ही उन्हें पानीपत जाने के लिए टोल अदा करना पड़ता है। बसताड़ा चौक पर टोल शुरू होने के बाद घरौंडा के लोगों को अब करनाल जाने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी जो जायज नहीं है। जेपी शेखपुरा, राजबीर झिंवरहेड़ी, प्रदीप मराठा, डॉ. रणदीप श्योराण अन्य ने कहा कि अगर इस इलाके के लोगों के लिए टोल फ्री नहीं किया गया तो घरौंडा क्षेत्र की जनता दो पाटों में पीस जाएगी।
हमाराक्या है कसूर
टोलप्लाजा के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि उनका क्या कसूर है। घरौंडा विधानसभा में होने के बावजूद अब उन्हें अपने शहर में आने के लिए टैक्स चुकाना पड़ेगा। इतना ही नहीं पानीपत, सोनीपत या दिल्ली जाने के लिए दो बार टैक्स अदा करना पड़ेगा। महापंचायत ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों यह दोहरी मार पड़ी तो वे इसका डटकर विरोध करेंगे।
एमएलए से मिलने के लिए करनी होगी जेब ढीली
महापंचायतमें लोगों ने कहा कि विधायक उनके इलाके का होने के बावजूद शहरवासियों को अपने एमएलए से मिलने के लिए भी पास की व्यवस्था करनी होगी। यदि 10 किलोमीटर के क्षेत्र के लोग मिलने जाएंगे तो 150 रुपए मासिक पास के हिसाब से 5 रुपए प्रतिदिन खर्च करना होगा। यदि 20 किलोमीटर परिधि के लोग मिलने जाते हैं तो उन्हें 300 रुपए मासिक पास के हिसाब से 10 रुपए की अदायगी करनी पड़ेगी। यदि पास बनान