- Hindi News
- निगमों ने बिजली आपूर्ति के समय में किया बदलाव
निगमों ने बिजली आपूर्ति के समय में किया बदलाव
बिजली वितरण निगमों ने 11 दिसम्बर से आपूर्ति के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने परिवर्तन के निर्देश दिए थे। अब ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक और रात्रि 11 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। दिन के समय दोपहर 2 से 4 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। नलकूप उपभोक्ताओं को रोजाना 8 घंटे तीन समूह बनाकर बिजली दी जाएगी।