- Hindi News
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्लर्क रिश्वत लेते काबू
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्लर्क रिश्वत लेते काबू
डिजिटल सिस्टम से होगी रक्षा पेंशनरों की पहचान
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण कल
केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार रक्षा पेंशनरों की वार्षिक पहचान के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने के तहत हरियाणा में भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए 11 से 17 दिसंबर तक सोनीपत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पेंशनधारकों को अपने-अपने आधार कार्ड लिंक करवाने होंगे। शिविर मेें आने वाले लोगों को आधार कार्ड की फोटो प्रति, बैंक पासबुक, पेंशनबुक मोबाइल नंबर का ब्योरा देना होगा।
पानीपत
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों की सुनवाई के लिए 12 दिसम्बर को ऑपरेशन सर्कल फरीदाबाद में बैठक बुलाई गई है। निगम प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में बिलिंग, वोल्टेज बिजली आपूर्ति आदि की शिकायतों पर बिजली विनियामक आयोग के आदेशानुसार सुनवाई की जाएगी। हालांकि फोरम द्वारा बिजली चोरी जांच संबंधी मामलों की शिकायतों को शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को फोरम में जाने से पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके मामले किसी न्यायालय में लम्बित नहीं है। उपभोक्ता को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित शपथ-पत्र के साथ देना होगा।
पानीपत
हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़ कार्यालय के क्लर्क भगवान को रोहतक के सांपला निवासी मोहम्मद इजाद अरसाद से सैंपल पास करने के एवज में 6000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार प्रताप सिंह सैनी की उपस्थिति में चौकसी ब्यूरो करनाल इकाई के निरीक्षक सतप्रकाश की अध्यक्षता में गठित पार्टी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है।