- Hindi News
- यूपी प्रशासन द्वारा गन्ने की फसल की कटाई रोकने पर हरियाणा के किसान डीसी से मिले
यूपी प्रशासन द्वारा गन्ने की फसल की कटाई रोकने पर हरियाणा के किसान डीसी से मिले
सनौली|यमुना नदीके अंदर यूपी के पुलिस प्रशासन द्वारा हरियाणा के गांव रिशपुर के किसानों की यमुना के अंदर खड़ी गन्ने की फसल की कटाई रोकने उनकी गेहूं की फसले उजाड़ने वाले यूपी के किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीसी पानीपत से की।
गांव रिशपुर हरियाणा के किसान पहल सिंह, बिशम्बर, रमेश, कृपाल, नन्हा, प्रदीप, कटार, नकली, सुनील, अंकुर का कहना है कि वे इस जमीन पर वर्षों से खेती करते रहे है, लेकिन यूपी के मवी के किसानों से परेशानी हो रही है।
डीसी ने कहा कि जल्द ही इसकी गंभीरता से जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, नायब तहसीलदार बापौली विजय कुमार का कहना है कि इस भूमि पर दोनों प्रदेशों के एसडीएम जल्द ही बैठक कर समस्या हल करेंगे।
सनौली. गन्नेकी फसलों की कटाई की मांग डीसी से करने जाते प्रदेश के किसान।