- Hindi News
- हुड्डा बोले सीएमतो सामने खड़ा है, कांग्रेस की हैट्रिक लगवाओ
हुड्डा बोले- सीएमतो सामने खड़ा है, कांग्रेस की हैट्रिक लगवाओ
मुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो भाजपा पर निशाना साधा। कहा- एक का नेता जेल में शपथ लेने की बात कर रहा, दूसरे के पास सीएम प्रत्याशी ही नहीं, लेकिन एक बना हुआ खड़ा है। हुड्डा अपनी बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास की नींव रखी है। इसे और आगे ले जाना है। इसलिए कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता में भेजो। हुड्डा ने कहा कि चौटाला ने सीएम रहते क्या किया, लोगाें को यह बताया जाए। सीएम, शनिवार को आए तो थे पानीपत ग्रामीण प्रत्याशी खुशीराम जागलान इसराना के प्रत्याशी बलबीर सिंह वाल्मीकि के नामांकन कराने, लेकिन अनाज मंडी से ही समालखा लौट गए। वहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी धर्मसिंह छौक्कर के लिए समर्थन मांगा। उधर, सीएम हुड्डा ने शनिवार को सफीदों में कांग्रेस प्रत्याशी बच्चन सिंह आर्य के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा, कैथल में पीएम की मौजूदगी में मुझे बोलने नहीं दिया गया। मेरा जो अपमान हुआ है वह पूरे प्रदेश का अपमान था।